शुष्क दिवस के पहले 345.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 5 बड़े तस्कर सलाखों के पीछे - सीपत, कोटा, बिल्हा में मचा हड़कंप
बिलासपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। 15 अगस्त शुष्क दिवस से पहले 345.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देश पर उड़नदस्ता की छापेमारी।

बिलासपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्वतंत्रता दिवस के शुष्क दिवस से पहले 345.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी जेल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 14 अगस्त 2026 :- आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर श्री पी.एस. एल्मा के सख्त निर्देशानुसार एवं श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम बिलासपुर द्वारा 15 अगस्त 2026 शुष्क दिवस के पूर्व जिला में अवैध मदिरा के विनिर्माण, भण्डारण, परिवहन तथा विक्रय पर सख्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.08.2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 345.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की है। विभाग ने इस मामले में 5 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
की गई कार्रवाई का संपूर्ण विवरण इस प्रकार है:-
1. जिला स्तरीय उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई – सीपत क्षेत्र में 310 लीटर जब्त:
जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा दो अलग-अलग आरोपियों के संज्ञान आधिपत्य से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
आरोपी (1) सूरज वर्मा पिता अमर सिंह, उम्र 30 वर्ष निवासी नहरपारा सीपत थाना सीपत के संज्ञान आधिपत्य से 150 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की गई।
आरोपी (2) निलेश खरे पिता संतोष, उम्र 25 वर्ष निवासी नहरपारा सीपत थाना सीपत के संज्ञान आधिपत्य से 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
2. वृत्त प्रभारी कोटा की कार्रवाई – 18.5 लीटर जब्त:
वृत्त प्रभारी कोटा द्वारा की गई कार्रवाई में,
आरोपी संजय कुमार पात्रे पिता सुंदर लाल पात्रे निवासी गोबरीपाट थाना कोटा के संज्ञान आधिपत्य से 18.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
3. वृत्त प्रभारी बिल्हा की कार्रवाई – 17 लीटर जब्त:
वृत्त प्रभारी बिल्हा द्वारा दो स्थानों पर कार्रवाई की गई,
आरोपी कमल नेताम पिता खोलू नेताम उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम खम्हारडीह थाना बिल्हा के संज्ञान आधिपत्य से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की गई।
आरोपी रमशीला धुरी पति लखन लाल उम्र 62 वर्ष निवासी डडहा थाना सिरगिटटी के संज्ञान आधिपत्य से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की गई।
इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भागीदारी
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी श्री विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, वृत्त बिल्हा प्रभारी श्री छबि लाल पटेल, वृत्त तखतपुर प्रभारी श्री धर्मेन्द्र शुक्ला, वृत्त कोटा प्रभारी श्री भूपेन्द्र जामडे, वृत्त सीपत प्रभारी श्री तेलेस्फोर एक्का एवं समस्त हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध मदिरा के विरूद्ध विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही जारी रहेगी। शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।


















