बलौदाबाजार-भाटापारा : करही बाजार में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता की पूजा के बाद हुआ ध्वजारोहण
भारत माता की पूजा के बाद स्कूल प्राचार्य और चेम्बर अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और प्रभात फेरी के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने

बलौदाबाजार-भाटापारा : करही बाजार में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता की पूजा के बाद हुआ ध्वजारोहण

करही बाजार, बलौदाबाजार-भाटापारा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर करही बाजार के मुख्य चौराहे पर देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ईश्वर देवदास, चेम्बर ऑफ कॉमर्स करही बाजार के अध्यक्ष रघुबर प्रसाद केशरवानी एवं पूर्व अध्यक्ष कृष्णा केशरवानी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण कर प्रभात फेरी को हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु एवं ग्राम के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुनील पटेल, सचिव मोतीराम नागराज देवांगन, कोषाध्यक्ष बसंत देवांगन, अनिल देवांगन, सह-सचिव कृष्णा दास मानिकपुरी, वरिष्ठ नागरिक अजरदास मानिकपुरी, पुरुषोत्तम निषाद, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अरुण निषाद, पूर्व सरपंच हीराराम पटेल, व्यापारी सदस्य शेखर चंद, रामप्यारे निषाद, देवराज पटेल, हेमंत देवांगन, पत्रकार मूलशंकर पटेल, पंच रामकुमार पटेल, युवा साथी तेजराम यादव, ईश्वर यादव सहित समस्त व्यापारीगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।