Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Crime NewsBilaspur NewsBilaspur PoliceBreaking NewsChhattisgarh / Bilaspur / Crime & Police

Bilaspur News: SSP Rajnesh Singh का Takhatpur थाने में औचक निरीक्षण

बिलासपुर एसएसपी राजनेश सिंह ने तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। 14 झगड़ालू गांवों पर सख्ती, दागी पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अवैध शराब पर कार्रवाई के निर्देश।

Bilaspur News: तखतपुर थाने में SSP Rajnesh Singh की अचानक दबिश, 14 झगड़ालू गांवों में बढ़ेगी पुलिस की सख्ती

Bilaspur / Takhatpur :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजनेश सिंह ने रविवार को तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस सरप्राइज विजिट से थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

एसएसपी ने थाना प्रभारी से तखतपुर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

Takhatpur के 79 में से 14 गांव झगड़ालू घोषित

निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि तखतपुर थाना क्षेत्र के कुल 79 गांवों में से 14 गांवों को पुलिस ने झगड़ालू गांव (Disputed Villages) के रूप में चिन्हित किया है।

इन 14 गांवों से सबसे ज्यादा अवैध शराब बिक्री, मारपीट और जमीन विवाद की शिकायतें आ रही हैं। SSP Rajnesh Singh ने इन गांवों में विशेष निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।

Bilaspur Police की बड़ी कार्रवाई: शिकायत वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच

औचक निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। जनता से लगातार उनकी शिकायतें मिलने और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर SSP ने कड़ा एक्शन लिया।

शिकायत वाले सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र बिलासपुर (Police Line) संबद्ध कर दिया गया है।

अवैध शराब पर Bilaspur Police का प्रहार जारी रहेगा

SSP ने अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है। उन्होंने हाल ही में SDOP Kota नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में बराही और परसदाकांपा में हुई अवैध शराब पर की गई छापेमार कार्रवाई की सराहना की।

SSP के निर्देश:

1. आदतन शराब तस्करों पर प्रतिबंधात्मक और बाउंड ओवर की कार्रवाई हो।

2. बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर जमानत राशि जप्त की जाए।

3. शराब बेचने वाली महिलाओं को महिला स्व-सहायता समूह से जोड़कर रोजगार दिया जाए। बीट सिस्टम होगा मजबूत, संगठित अपराधियों पर लगेगी धारा 112

SSP Rajnesh Singh ने सभी बीट कर्मचारियों को अपने-अपने गांव के हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों और जमीन विवादों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध में शामिल लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान CM Helpline की 19 शिकायतों और चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों की समीक्षा कर समय पर निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान SDOP Kota नूपुर उपाध्याय भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!