Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Crime NewsBilaspur Crime News TodayBilha Breaking NewsBilha Crime NewsBilha Local NewsBilha Police Station Crime NewsBilha Thana News

Crime News :-बिल्हा में ऑपरेशन प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार – बिलासपुर न्यूज

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की। भैंसबोड़ और भटगांव से अवैध शराब, जुआ और मारपीट के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर – जिला बिलासपुर, थाना बिल्हा में पुलिस का ‘प्रहार’ – एक साथ 6 शातिर चढ़े हत्थे, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

 बिलासपुर :- जिला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों की शामत आई हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसा शिकंजा कसा कि अवैध धंधे करने वालों के होश उड़ गए। एक ही रात में पुलिस ने दो गांवों में दबिश देकर 6 आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 बीट भ्रमण के दौरान मिला ग्रामीणों का साथ

 बताया जा रहा है कि बिल्हा पुलिस जब गांव-गांव बीट भ्रमण पर निकली थी, तभी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम भैंसबोड़ के लोगों ने थाना पहुंचकर लिखित में शिकायत की कि गांव में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है और जुआरियों ने अड्डा जमा रखा है, जिससे गांव के नौजवान बर्बाद हो रहे हैं।

 उधर ग्राम भटगांव में गणेश विसर्जन जैसे पवित्र पर्व के दौरान कुछ मनचलों ने मारपीट कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने इन हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

 आधी रात बना प्लान, सुबह हुई घेराबंदी

 शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी बिल्हा ने फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर एक स्पेशल टीम बनाई। पुलिस ने रातों-रात संदिग्धों की लिस्ट तैयार की और सुबह होते ही भैंसबोड़ और भटगांव में एक साथ दबिश दे दी। पुलिस को देख बदमाशों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने भैंसबोड़ से 4 और भटगांव से 2 कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 इन 6 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

 भटगांव के आरोपी (केस 52/2026)

1. शक्ति साहू पिता भुलउ साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भटगांव 

2. प्रदीप मानिकपुरी पिता महेतरू मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी भटगांव 

भैंसबोड़ के आरोपी (केस 53/2026 से 56/2026)

3. रामकुमार आनंद पिता मोहितराम आनंद, उम्र 20 वर्ष, निवासी भैंसबोड़

4. महेश कोसले पिता छेदीलाल कोसले, उम्र 34 वर्ष, निवासी भैंसबोड़

5. जमुना बाई मनहर पिता चंद्रभूषण चेलक, उम्र 35 वर्ष, निवासी भैंसबोड़

6. राजेश बंजारे पिता चरणदास बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी भैंसबोड़ 

सभी आरोपी थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं।

 पुलिस का कहना – अभी तो शुरुआत है

 पुलिस ने साफ कर दिया है कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मारपीट करने वालों के खिलाफ ऐसा ही प्रहार लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मंजुला साहू, रौशनी ध्रुव, देवेन कुमार, शेखर और आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े व आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।

 थाना प्रभारी का संदेश

 थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने कहा है कि, “मैं बिल्हा क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि गुंडागर्दी और अवैध धंधा करने वालों की अब खैर नहीं। मेरा सभी ग्रामवासियों से निवेदन है कि अगर कहीं भी अवैध शराब बिक रही है या जुआ हो रहा है तो बेझिझक थाने में आकर बताएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अपराध मुक्त बिल्हा बनाना हमारा लक्ष्य है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!