Bilaspur Crime News: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भैंसबोड रेलवे अंडरब्रिज से 40 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर क्राइम न्यूज़: बिल्हा थाना पुलिस ने भैंसबोड रेलवे अंडरब्रिज के पास साइकल रिक्शा से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब परिवहन करते हुए आरोपी नरेश कुमार कोसले को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट में जेल भेजा।

बिलासपुर क्राइम न्यूज़: बिल्हा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 40 पाव के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर / बिल्हा :- बिलासपुर जिले के थाना बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम भैंसबोड रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर साइकल रिक्शा में भारी मात्रा में शराब परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
बिल्हा पुलिस की अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही थी। अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 दिन बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसबोड रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति सायकल रिक्शा में भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर भैंसबोड अंडरब्रिज में घेराबंदी किया गया जहाँ एक व्यक्ति सायकल रिक्शा में मिला।
आरोपी कौन है?
नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश कुमार कोसले पिता बोहित कोसले उम्र 45 वर्ष निवासी भैंसबोड, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया।
7.2 लीटर शराब जप्त
जिसका तलाशी लेने पर एक कपड़े के थैली के अंदर 40 नग देशी प्लेन शराब, मात्रा 7.2 लीटर रखा मिला जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी नरेश कुमार कोसले को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर हुई पूरी कार्रवाई
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणों से सम्पर्क कर यह कार्रवाई की गई।
आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल
आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस ने कहा है कि आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल टीम
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी ध्रुव, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।
थाना प्रभारी बिल्हा का संदेश
थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने कहा कि “थाना क्षेत्र में अवैध शराब, नशा, जुआ, सट्टा जैसे अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आम नागरिकों से अपील है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता या परिवहन करता हुआ दिखाई दे तो तुरंत थाना बिल्हा पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।”




