Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilha Breaking NewsChhattisgarh Breaking NewsChief Minister Breaking Newsour Chhattisgarh Chief Minister is coming on 25th September.

ब्रेकिंग न्यूज़: मदकू द्वीप में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने लिया जायजा

बिलासपुर के मदकू द्वीप में 25 सितंबर को CM विष्णु देव साय का कार्यक्रम। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने तैयारियों का लिया जायजा।

ब्रेकिंग न्यूज़: मदकू द्वीप में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य कार्यक्रम, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने लिया तैयारियों का जायजा

बिलासपुर / बिल्हा :- छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मदकू द्वीप से बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 25 सितंबर को मदकू द्वीप में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

इसी क्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने मदकू द्वीप पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने से पूर्व विधायक श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ मदकू द्वीप में विराजित भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

इसके पश्चात उन्होंने 25 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन एवं कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!