Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Chhattisgarh NewsBilaspur CrimeBilaspur Crime NewsBilaspur Gataura Murder Crime NewsBilaspur Murder

Bilaspur Gataura Murder: मस्तूरी के जनकपहाड़ी में DJ पर खूनी संघर्ष

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गतौरा जनकपहाड़ी में गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 14 गिरफ्तार।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गतौरा के जनकपहाड़ी में गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर पिता-पुत्र-पोता परिवार का खूनी तांडव, कुल्हाड़ी-तलवार से काटकर एक युवक की हत्या, 13 गिरफ्तार 1 नाबालिग हिरासत में

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गतौरा के आश्रित ग्राम जनकपहाड़ी में गणेश उत्सव के दौरान एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गणेश पंडाल में DJ पर नाचने और बाजा बजाने की बात पर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

गणेश पंडाल में कैसे शुरू हुआ विवाद?

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विद्याकांत राठौर पिता रामायण राठौर उम्र 37 साल निवासी ग्राम गतौरा जनकपहाड़ी थाना मस्तूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच वह गणेश पंडाल के पास बैठा था। वहां अचानक लड़ाई-झगड़े की आवाज आई तो वह मौके पर पहुंचा।

वहां शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज, रवि राठौर, ब्यास नारायण को बोधीराम राठौर और उसके परिवार के लोगों ने घेर रखा था। जानकारी के मुताबिक गणेश पंडाल में DJ बज रहा था, इसी दौरान DJ पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुराना विवाद चल रहा था और आरोपी पक्ष नशे की हालत में था।

लाठी, कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार और छुरी से जानलेवा हमला

आरोप है कि सभी आरोपी एक राय होकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और “तुम लोगों को आज नहीं छोड़ेंगे” कहते हुए लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार, चाकू, लोहे की छुरी, लोहे की रॉड, राफ्टर और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में विक्रम राठौर, लक्की राठौर उर्फ विकास, व्यास नारायण, शैलेष राठौर, रवि कुमार राठौर को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने गए प्रार्थी के साथ भी मारपीट की गई।

सिम्स अस्पताल में एक की मौत, चार की हालत गंभीर

घटना के बाद सभी घायलों को निजी वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्यास नारायण, रवि राठौर, विकास, विक्रम को गंभीर चोटें बताईं और शैलेष राठौर उर्फ राज उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृतक शैलेष राठौर की पहचान गांव के ही निवासी के रूप में हुई है।

पत्नी ने लगाई फांसी की मांग

मृतक की पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उसके पति के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि आरोपियों ने उसके बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मस्तूरी पुलिस और ACCU की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं SDOP सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी एवं ACCU की संयुक्त टीम ने पतासाजी शुरू की। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह खुद गतौरा जनकपहाड़ी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 669/2026 धारा 296, 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3), 102 BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छुरी, लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जप्त किया है। आरोपियों को 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम – सभी एक ही परिवार के पिता-पुत्र-पोता

1. बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष निवासी गतौरा

2. संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष निवासी खोखरा दर्रीपारा जांजगीर

3. दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी जनकपहाड़ी

4. दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष

5. आकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष

6. शंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष

7. आकाश राठौर उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष

8. सूरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष

9. रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष

10. सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष

11. प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष

12. रवि कुमार राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष

13. आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष

14. विधि से संघर्षरत एक बालक पुलिस अधीक्षक की आम जनता से अपील – जनहित में संदेश

इस घटना के बाद बिलासपुर पुलिस विभाग ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस विभाग की ओर से जनहित में संदेश – “सभी नागरिकों से अपील है कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव जैसे त्योहारों को शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। DJ, बाजा बजाने जैसी छोटी बातों को लेकर विवाद न करें। नशे की हालत में किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव की स्थिति बनती है तो तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाना मस्तूरी को सूचना दें। कानून को अपने हाथ में न लें। अफवाहों पर ध्यान न दें। बिलासपुर पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!