Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Breaking NewsBilaspur Chhattisgarh NewsBilaspur Crime News

Bilaspur News: मस्तूरी में NPK के नाम पर नकली खाद, किसानों ने की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर के मस्तूरी में सेवा सहकारी समिति एरमसाही में NPK 20.20.10 के नाम पर अमानक हरियाणी गोल्ड खाद देने का आरोप, 280 बोरी यूरिया गायब, किसानों ने कलेक्टर से शिकायत की।


बिलासपुर : मस्तूरी की सेवा सहकारी समिति एरमसाही में बड़ा खाद घोटाला, NPK 20.20.10 के नाम पर दिया अमानक खाद, किसानों के खाते से ज्यादा वसूली का आरोप

बिलासपुर/मस्तूरी :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से किसान-मजदूरों से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। मामला मस्तूरी ब्लॉक की सेवा सहकारी समिति एरमसाही पं. क्र. 687 शाखा मस्तूरी का है। यहां के समिति प्रबंधक बबलू लहरे पर किसानों को धोखे से अमानक खाद देकर गुमराह करने और उनके खातों में ज्यादा रकम चढ़ाने का गंभीर आरोप लगा है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन देकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

NPK के नाम पर दिया हरियाणी गोल्ड, जांच में फेल

किसानों द्वारा दिए गए आवेदन (दिनांक 25.08.2026 व 08/09/2026) के अनुसार, उन्हें NPK 20.20.10 खाद के नाम पर सारिका हरियाणी गोल्ड खाद दी गई। जब कृषि अधिकारियों ने इसकी जांच की तो यह खाद अमानक पाई गई। किसानों का कहना है कि बुवाई के समय अमानक खाद मिलने से उनकी पूरी फसल खराब होने का खतरा है।

खाते में ज्यादा पैसा चढ़ाने और 280 बोरी यूरिया बेचने का आरोप

किसानों ने बताया कि उनके खातों से 00.52.34 के हिसाब से अधिक राशि काट ली गई है। वहीं गोदाम में जप्त रखी गई 280 बोरी यूरिया खाद को बिना किसी परीक्षण के ही बेच दिया गया है। किसानों ने इसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया है।

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

किसानों का कहना है कि उन्होंने पहली शिकायत 25 अगस्त 2026 को ही कर दी थी, लेकिन 8 सितंबर 2026 तक प्रबंधक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह किसान-मजदूर के हक की लड़ाई है

यह सिर्फ खाद का मामला नहीं, बल्कि छोटे-सीमांत किसान और खेतिहर मजदूर के हक का सवाल है। जो किसान कर्ज लेकर खेती करता है, उसे यदि नकली खाद मिलेगी तो उसकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो जाएगी।

शिकायत करने वाले समस्त किसान

इस आवेदन में रामनाथ साहू, अमोल दास, मालिकराम साहू, सुकदेव प्रसाद, श्याम मनोहर साहू, मोहन लाल पटेल, साधूराम साहू, राजलाल पटेल, रविशंकर, ननकी साहू, रघुनाथ दिनाकर, पुनित लाल, राजाराम यादव, महेश, लछमी प्रसाद, रामदुलारी यादव, गणपति पटेल, लक्ष्मी प्रसाद साहू, कुलेश्वर राम साहू, मालिक राम साहू, रामनिवास, मुकेश कुमार, शिवकुमार साहू, छोटेलाल, जीवराखन, मुन्नीलाल, बी.आर. भोगरे, कमल भारती, सुदर्शन, दूजराम सहित 25 से अधिक किसानों ने हस्ताक्षर किए हैं।

मांग: पैसा वापसी और दोषी पर कार्रवाई

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके खाते से काटी गई अतिरिक्त राशि वापस की जाए, अमानक खाद के बदले मानक खाद दी जाए और दोषी प्रबंधक पर तत्काल एफआईआर व विभागीय कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!