Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Crime NewsBilaspur Hirri Police Station Breaking NewsBilaspur Latest News

Bilaspur Crime News: हिर्री थाना पुलिस ने 57 पाव अवैध शराब पकड़ी, आरोपी जेल दाखिल – SSP बिलासपुर के निर्देश पर कार्रवाई

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में SSP श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने 57 पाव अवैध देशी शराब जब्त की। आरोपी गोविंदा नायक जेल दाखिल। शराब भट्टी के मैनेजर-सेल्समैन पर भी कार्रवाई की मांग तेज।

बिलासपुर: SSP के निर्देश पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर-दुकान से 57 पाव अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल

बिलासपुर/हिर्री :- बिलासपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिर्री थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम सरसेनी से 57 पाव अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SSP बिलासपुर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर श्री रजनीश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

मंगलवार को सरसेनी में घर-दुकान पर रेड, 10.260 लीटर शराब जब्त

मंगलवार दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गोविंदा कुमार नायक पिता राजकुमार नायक उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरसेनी थाना हिर्री द्वारा अपने घर-दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने गवाह एवं स्टॉफ के साथ रेड कार्यवाही की।

मौके पर एक काला लाल रंग के लाईनदार कपड़े के थैले के अंदर से 57 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एमएल प्लास्टिक शीशी में रोमियो देशी मदिरा प्लेन छ.ग. आबकारी लेबल लगा हुआ, कुल 10.260 लीटर कीमत 4560 रुपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्र.आर. 1215 धर्मेन्द्र राजपूत, आर. 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आर. 653 रूद्रशंकर तिवारी, आर. 465 सूरज कुर्रे, आर. 642 जयप्रकाश कंवर, म.आर. 46 हेमलता उरांव का विशेष योगदान रहा।

भट्टी के मैनेजर-सेल्समैन की मिलीभगत पर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में एक गंभीर सवाल भी खड़ा हो गया है कि घर में तो शराब पैदा होती नहीं है, फिर कोचियों के पास इतनी मात्रा में शराब पहुंचती कैसे है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ शराब भट्टी के मैनेजर से लेकर सेल्समैन तक पैसों के लालच में कोचियों से मिले हुए हैं और एक ही व्यक्ति को नियम विरुद्ध 50-60 पाव तक शराब दे देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। मांग है कि संबंधित शराब दुकानों का CCTV फुटेज और स्टॉक रजिस्टर खंगाल कर दोषी मैनेजर-सेल्समैन पर भी निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए।

थाना प्रभारी हिर्री का सख्त संदेश

थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि  “हिर्री थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, अवैध नशा, जुआ-सट्टा एवं किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मेरी समस्त क्षेत्रवासियों से अपील है कि यदि आपके आसपास कहीं भी इस प्रकार का अवैध कारोबार होता दिखे तो इसकी सूचना तत्काल हिर्री पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!