Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Achanak Marg Tiger ReserveBilaspur Chhattisgarh BreakingBilaspur Kota NewsBilaspur Latest NewsBilaspur News > Kota News Tags: Damanpur Sher Hamla

Bilaspur Kota Breaking :- कोटा में बाघिन का आतंक, करखा नकटा बांधा में घर के पीछे बाघ

बिलासपुर कोटा के करखा नकटा बांधा में घर के पीछे बाघ, नवागांव-सल्का रोड पर शावकों संग बाघिन, दवनपुर में किसान संजू मरकाम पर हमला, इलाज जारी।

बिलासपुर कोटा में बाघिन का आतंक: करखा नकटा बांधा में घर के पीछे बैठा बाघ, दवनपुर में किसान पर हमला, नवागांव-सल्का रोड पर शावकों संग दिखी बाघिन

Nakta bhandha baybhit mahila

बिलासपुर / कोटा / लोरमी – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक और अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) से लगे लोरमी-मुंगेली वनांचल में बाघिन की दहशत से हड़कंप मचा है। पिछले 3 दिनों में कोटा क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगहों पर बाघ और बाघिन के दिखने और हमले की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ताजा मामला: बिलासपुर कोटा के करखा नकटा बांधा में घर के पीछे बाघ

lion’s footprint

ताजा मामला कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करखा, वार्ड नंबर 1 नकटा बांधा का है। ग्रामीणों के अनुसार आसाराम बैगा के घर के ठीक पीछे कई घंटों से एक बाघ बैठा हुआ है। देर रात आसाराम की पत्नी पानी पीने उठी तो घर के पीछे बाघ को देखकर बेहोश हो गई। इस घटना के बाद से करखा नकटा बांधा में सन्नाटा पसरा है और ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

2 दिन पहले: दवनपुर में खेत में खाद डाल रहे किसान संजू मरकाम पर बाघिन का हमला

Davanpur

13 सितंबर को एटीआर से लगे दवनपुर गांव में खेत में खाद डाल रहे ग्रामीण संजू मरकाम पर बाघिन ने हमला कर दिया था। संजू मरकाम ने अदम्य साहस दिखाते हुए लोहे के तसले से बाघिन के सिर पर वार कर अपनी जान बचाई। घायल किसान को गनियारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।

नवागांव-सल्का रोड पर शावकों के साथ दिखी बाघिन

तीसरी घटना नवागांव-सल्का रोड की है, जहां ग्रामीणों ने बाघिन को अपने शावकों के साथ सड़क किनारे विचरण करते देखा। वन विभाग को मौके पर बाघिन के पगमार्क मिले हैं। सूचना के बाद एटीआर प्रबंधन अलर्ट पर है।

कोटा, लोरमी, मुंगेली – पूरे ATR क्षेत्र में अलर्ट

कोटा क्षेत्र बिलासपुर के साथ-साथ लोरमी और मुंगेली जिले की सीमा से लगा है और पूरा इलाका अचानकमार टाइगर रिजर्व से घिरा है। लगातार मूवमेंट के चलते करखा नकटा बांधा, दवनपुर, नवागांव और सल्का सहित कोटा और लोरमी के सभी वनांचल गांवों में दहशत है।

वन विभाग और ATR की STPF, ASTF टीम मौके पर

लगातार घटनाओं के बाद वन विभाग और अचानकमार टाइगर रिजर्व की स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) और ASTF टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। टीम द्वारा दिन-रात सर्चिंग की जा रही है और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

सभी प्रभावित गांवों में मुनादी

वन विभाग पंचायत सचिवों के सहयोग से करखा नकटा बांधा, दवनपुर, नवागांव और सल्का सहित कोटा और लोरमी के सभी वनांचल गांवों में मुनादी करा रहा है। ग्रामीणों से अपील है कि अकेले जंगल, खेत और नवागांव-सल्का रोड की ओर न जाएं, शाम के बाद आवाजाही से बचें और बच्चों व मवेशियों को अकेले न छोड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!