Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Gaurela NewsGaurela Pendra Marwahi Crime NewsGaurela-Pendra-Marwahi

GPM Crime News: गौरेला के अंजनी गांव में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

GPM जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में सनसनीखेज हत्याकांड। पति सुमित कुमार यादव ने पत्नी लक्ष्मी कुमारी की गला रेतकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, गिरफ्तार।

GPM Crime News: गौरेला के अंजनी गांव में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

The accused was arrested by the police

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :- जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी औद्योगिक क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद गुस्से में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

झाड़ियों में मिला था महिला का शव

मामला अंजनी गांव का है। तीन दिन पहले चरवाहों ने जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर गौरेला पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले।

मृतका और आरोपी की पहचान

मृतका की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले 7 साल से अपने पति सुमित कुमार यादव (32) और दो बच्चों के साथ मिल के लेबर क्वार्टर में रह रही थी।

बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी

पुलिस ने जब पति सुमित को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसके बयान लगातार बदल रहे थे। वह हर बार नई कहानी बता रहा था। हत्या के बाद वह वापस अपने कमरे पर लौटकर सामान्य तरीके से काम करने लगा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। इसी कारण पुलिस का शक उसी पर गहरा गया।

रात 2 बजे दिया वारदात को अंजाम

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने सच कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे वह जागा तो पत्नी कमरे में नहीं थी। ढूंढने पर उसने अपनी पत्नी को परिचित युवक जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में उसने युवक को दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकला।

डर के कारण लक्ष्मी झाड़ियों में छिप गई थी। सुमित ने उसे ढूंढकर बाहर खींचा और अपने पास रखे लोहे के चाकू से गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

एसपी मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर गौरेला पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 395/2026, धारा 103(1) और 238 BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!