Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilha Police Station Crime NewsCrime NewsDistrict Bilaspur News

बिलासपुर: बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 50 नग देसी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर के बिल्हा थाना पुलिस ने उड़गन रेलवे फाटक के पास 50 पाव देसी शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट 34(2) में भेजा जेल।

बिलासपुर: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नग अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार उड़गन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर पकड़े गए तस्कर, मोटर सायकल CG 22 ED 5263 से कर रहे थे तस्करी

बिल्हा, बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनांक 23.08.2026 को दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्टी से भारी मात्रा में शराब लेकर मोटर सायकल क्रमांक CG 22 ED 5263 से बिल्हा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल सिविल टीम गठित कर उड़गन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस ने मोटर सायकल सवार देव कुमार निर्मलकर पिता रामहू निर्मलकर उम्र 38 वर्ष और पीछे बैठे शनि पटेल पिता शत्रुहन पटेल उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी मंगला, थाना बिल्हा को पकड़ा।

तलाशी में मोटर सायकल की डिक्की में 20 नग और आरोपी के पास रखे सफेद प्लास्टिक बोरी में 30 नग, कुल 50 नग देशी प्लेन शराब (09 लीटर) कीमत 4200 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में शामिल टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े व आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी।

थाना प्रभारी की जनता से अपील:

थाना प्रभारी बिल्हा ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री, परिवहन या किसी भी नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस द्वारा आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!