Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Breaking NewsBilaspur Chhattisgarh BreakingBilaspur Crime NewsBilaspur Latest NewsBilaspur News TodayCrime NewsKota Breaking NewsLocal Breaking NewsLocal News

Bilaspur Kota News :- बिलासपुर कोटा में बुर्का गैंग का पर्दाफाश, पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले 6 गिरफ्तार

बिलासपुर के कोटा में फिल्मी स्टाइल में बुर्का पहनकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। कोटा पुलिस के ऑपरेशन प्रहार में रीवा से पिस्टल मंगाने वाले मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 100% जेवर बरामद।

छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ जिला रिपोर्टर: प्रदीप कुमार, कंचनपुर (बेलगहना), जिला बिलासपुर

बिलासपुर के कोटा में बुर्का गैंग का पर्दाफाश: पिस्टल की नोक पर रेलवे कर्मचारी और महिला से लूट, रीवा से जुड़े तार; 6 शातिर गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले शातिर लुटेरों के अंतर्राज्यीय गिरोह पर कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दिनदहाड़े रेलवे कर्मचारी से कैश लूट और घर में बुर्का पहनकर पिस्टल की नोक पर सोने के जेवर लूटने की दो बड़ी वारदातों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और लूटा गया 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में की गई।

1. सलका डैम के पास रेलवे कर्मचारी से लूट

पहली वारदात 8 जुलाई को हुई। बेलगहना रेलवे स्टेशन से एक रेलवे कर्मचारी 7,430 रुपये का सरकारी कलेक्शन लेकर जा रहा था। सलका डैम के पास बड़े बराबर मोड़ पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और बैग लूटकर फरार हो गए।

2. बुर्का पहनकर घर में घुसे, महिला से 50 हजार के जेवर लूटे

दूसरी वारदात 18 जुलाई को कोटा में हुई जिसने सबको हैरान कर दिया। आरोपी बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में घुसे। महिला के साथ मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवरात – तीन फल लॉकेट और गेहूं दाना माला लूटकर भाग गए।

जांच में खुला रीवा कनेक्शन और सुनार तक का नेटवर्क

कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज की टीम ने जब जांच शुरू की तो पूरा शातिर नेटवर्क सामने आया।

मास्टरमाइंड का प्लान: मंझगांव निवासी राकेश जायसवाल (35 वर्ष) इस गिरोह का मुख्य सरगना निकला। उसी ने दिव्यांशु और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर दोनों वारदातों की योजना बनाई थी।

रीवा से मंगवाई पिस्टल: खौफ पैदा करने के लिए आरोपी सनी सिंह की मदद से मध्य प्रदेश के रीवा से अवैध पिस्टल मंगवाई गई। सनी अपने भाई के जरिए हथियार लेकर आया था।

सुनार ने खरीदा लूट का सोना: लूटे गए जेवरात को खपाने के लिए हर्ष नामदेव बिचौलिया बना। उसने जेवरात फिरंगीपाड़ा के ज्वेलरी संचालक हर्ष सोनी को बेच दिया था।

गिरफ्तार हुए 6 आरोपी

1. राकेश जायसवाल (35 वर्ष) – मुख्य सरगना, निवासी मंझगांव

2. दिव्यांशु जायसवाल (24 वर्ष) – निवासी बिल्लीबंद

3. आदर्श तिवारी (26 वर्ष) – निवासी मौहारखार

4. हर्ष नामदेव (25 वर्ष) – जेवर खपाने वाला, निवासी कोटा

5. हर्ष सोनी (24 वर्ष) – ज्वेलरी संचालक, निवासी फिरंगीपाड़ा

6. सनी सिंह (35 वर्ष) – हथियार सप्लायर, निवासी मस्जिद पारा कोटा पुलिस को क्या-क्या मिला बरामद

कोटा पुलिस ने 100% बरामदगी करते हुए 01 अवैध पिस्टल, लूटे गए सोने के सभी जेवरात, वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार (CG 10 BL 1645), प्लेटिना बाइक (CG 10 EN 4637) और 06 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई में एएसआई शिव कुमार साहू, भरत राठौर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू और संजय श्याम की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!