Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Chhattisgarh Deputy Chief Minister Breaking NewsMungeli Lormi Breaking NewsReligious Breaking News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

लोरमी के बाबाघाट धाम में श्रावण के अंतिम सोमवार को डिप्टी सीएम अरुण साव ने रुद्राभिषेक किया और सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, कहा – ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा गया धाम

बिलासपुर / लोरमी, 24 अगस्त 2026 :- मुंगेली जिले के लोरमी स्थित प्राचीन श्री बाबाघाट धाम में आज पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आस्था और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमीवासियों के साथ परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंदिर परिसर में हुए सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच से हो रहा विकास

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच के साथ लोरमी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है। सौंदर्यीकरण के बाद बाबाघाट धाम का स्वरूप अब और अधिक भव्य, आकर्षक, स्वच्छ और शांत हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि श्री बाबाघाट धाम लोरमी का अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है। यहां वर्षों से साधु-संत पूजन, हवन एवं विश्राम करते रहे हैं। समय के साथ यह स्थल जीर्ण-शीर्ण हो गया था, जिसे अब नया और दिव्य स्वरूप दिया गया है।

पीएम मोदी के विकास मॉडल का किया जिक्र

श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी भोरमदेव कॉरिडोर, मां बम्लेश्वरी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना और रतनपुर धाम के विकास पर कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में लोरमी के बाबाघाट धाम को भी भव्य रूप में विकसित किया गया है।

अंत में उन्होंने लोरमीवासियों से अपील की कि वे बाबाघाट धाम के इस सुंदर स्वरूप को बनाए रखें और यहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!