Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Adivasi MahasammelanArun Sao NewsBilaspur Breaking NewsBilaspur NewsChhattisgarh Deputy Chief Minister Breaking NewsChhattisgarh NewsGondwana Bhavan Bemetara

Bilaspur News: बेमेतरा में वीर नारायण सिंह प्रतिमा का अनावरण, अरुण साव ने दिए 6 करोड़

बेमेतरा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। आदिवासी महासम्मेलन में गोंडवाना भवन के लिए 10 लाख और विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ की घोषणा।

बिलासपुर-छत्तीसगढ़: शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर/बेमेतरा, 31 अगस्त 2026 :- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने बेमेतरा में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

बेमेतरा में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बेमेतरा पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद उन्होंने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और नागरिक उपस्थित रहे।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन में हुए शामिल

प्रतिमा अनावरण के बाद उप मुख्यमंत्री श्री साव कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन में शामिल हुए। महासम्मेलन में आदिवासी समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया। विधायक श्री दीपेश साहू भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख, विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ की घोषणा

आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए तथा बेमेतरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। घोषणा के बाद सभास्थल में करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।

शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की माटी के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना से भरा रहा। उनके मन में समाज के प्रति सेवा का भाव और मातृभूमि के प्रति गहरा प्रेम था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गरीब और शोषित लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। अंग्रेजों के अत्याचार के सामने वे कभी नहीं झुके और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

छत्तीसगढ़ वीर योद्धाओं की गौरवशाली भूमि : उप मुख्यमंत्री

श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती अनेक वीर योद्धाओं और जननायकों की गौरवशाली भूमि रही है। शहीद वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे महान योद्धाओं ने अपने साहस से समाज व मातृभूमि के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का त्याग और बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव याद रहेगा। बेमेतरा में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की यह प्रतिमा उनके त्याग और बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगी। यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी है।

महासम्मेलन में ये गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष श्री कमलेश सोरी, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष श्री मुरीत मंडावी, गोंड समाज जिला अध्यक्ष श्री दरबार सिंह नेताम, बेमेतरा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल और श्री अजय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गोंड़ समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी आदिवासी महासम्मेलन में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!