Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Arun Sao NewsBilaspur Breaking NewsBilaspur Latest NewsChhattisgarh Breaking NewsChhattisgarh Deputy Chief Minister Breaking Newsdeputy-cm-arun-saw-econ-2026-raipur

Chhattisgarh Breaking:-छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाएं इवेंट मैनेजर्स: उप मुख्यमंत्रीअरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर में ECON-2026 कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कहा- छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन में अपार संभावनाएं, पर्यटन को मिला उद्योग का दर्जा।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल हुए डिप्टी सीएम, कहा  नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को मिला उद्योग का दर्जा, मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है छत्तीसगढ़

रायपुर / बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स, वेडिंग प्लानर्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में इवेंट मैनेजर्स की भूमिका सबसे अहम होगी।

इवेंट मैनेजमेंट अब एक बड़ा उद्योग बन चुका है  अरुण साव

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट आज केवल सजावट और मंच तक सीमित नहीं है, यह आज एक बड़े संगठित उद्योग के रूप में उभर रहा है। यह उद्योग बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘इकॉन-2026’ जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ की ब्रांडिंग के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से प्रदेश की पहचान देश-दुनिया में स्थापित होगी।

छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन में अपार संभावनाएं

श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास वह सब कुछ है जो एक सफल इवेंट डेस्टिनेशन के लिए चाहिए।

प्रदेश की आदिवासी संस्कृति, पंथी, राउत नाचा, लोक कला, प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, चित्रकोट-तीरथगढ़ जैसे जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, सिरपुर का ऐतिहासिक वैभव और मैनपाट जैसे हिल स्टेशन में अपार संभावनाएं छिपी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ है, जिसे अभी तक देश-दुनिया ने ठीक से देखा नहीं है, इसे अब बाहर लाने की जरूरत है।

नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। सरकार पर्यटन स्थलों पर होम स्टे, रिसॉर्ट, होटल और कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर कर रही है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अब मैरिज डेस्टिनेशन और कॉर्पोरेट डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहा है। कम लागत, बेहतर आतिथ्य और प्राकृतिक लोकेशन के कारण देश के बड़े-बड़े परिवार यहां डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आ रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिल रहा है।

देशभर के मेहमानों से छत्तीसगढ़ भ्रमण का आग्रह

श्री साव ने देश के विभिन्न राज्यों से आए मेहमानों से आग्रह किया कि वे रायपुर के कॉन्क्लेव के बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण जरूर करें। अलग-अलग स्थानों पर जाकर यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को नजदीक से देखें।

अंत में उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव में सभी एक-दूसरे के अनुभव साझा करें और नवाचार के साथ प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक विकास के नए अवसरों पर मिलकर काम करें। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए आयोजक टीम और सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!