Bilaspur Excise Transfer 2026: बिलासपुर आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आदेश दिनांक 16/09/2026 के तहत बिलासपुर जिले और बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता में 20 अधिकारियों के तबादले हुए। बिलासपुर से 12 अफसर बाहर, 8 नए अफसरों की बिलासपुर में पोस्टिंग। देखें पूरी सूची।

बिलासपुर आबकारी विभाग में बड़ी सर्जरी: 20 अफसरों के तबादले, बिलासपुर जिले को मिले 8 नए अधिकारी

बिलासपुर/नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर-492002 से 16 सितंबर 2026 को दो बड़े तबादला आदेश जारी किए गए हैं। File No. ESTB-102/1093/2026-EXCISE के तहत जारी आदेश में प्रदेश भर के 80 से अधिक आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश समन्वय में अनुमोदित है और अपर सचिव कृष्णलाल कश्यप द्वारा Digitally Signed है।
इस आदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित बिलासपुर जिला और बिलासपुर संभाग हुआ है। बिलासपुर में पदस्थ रहे जिन आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान बिलासपुर जिले में बहुत ही अच्छे से कार्य किया है। अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश, राजस्व लक्ष्य से अधिक वसूली, फ्लाइंग स्क्वाड की सक्रिय कार्रवाई और शासन की नई आबकारी नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में इन सभी अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है।
जारी आदेश के अनुसार सभी को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय भारमुक्त किया गया है।
बिलासपुर जिले से बाहर ट्रांसफर हुए 12 अधिकारी – Bilaspur Se Bahar Gaye Adhikari
1. श्रीमती शीला रानी, आबकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-जांजगीर-चांपा
2. श्री छविलाल पटेल – कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-रायगढ़
3. श्री शैलेन्द्र सिंह, सहायक ग्रेड-3 – कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, संभाग-दुर्ग
4. श्री वेदप्रकाश नेताम, आबकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से छ.ग. स्टेट बेवरेजेस कॉर्पो. अरसनारा गोदाम, जिला-दुर्ग
5. श्री भूपेन्द्र जामड़े – कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-बीजापुर
6. श्री गौरव स्वर्णकार, आबकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
7. श्री प्रभुवन बघेल, आबकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-रायगढ़
8. श्री कल्याण प्रसाद कहरा, आबकारी मुख्य कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
9. श्री उमेश कुमार चौहान, आबकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
10. श्री रघुवीर प्रसाद जायसी, आबकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
11. श्री निरंजन प्रसाद डनसेना, आबकारी मुख्य कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-रायगढ़
12. श्रीमती लीना सिंह – कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, संभाग-बिलासपुर से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-राजनांदगांव
बिलासपुर जिले में नए आए 8 अधिकारी – Bilaspur Me Naye Aaye Adhikari
1. श्रीमती सोनल अग्रवाल – कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-जशपुर से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
2. श्री गौरव दुबे – छ.ग. बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड सिरगिट्टी गोदाम, जिला-बिलासपुर से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
3. श्री महेश कुमार राठौर – छ.ग. स्टेट बेवरेजेस कॉर्पो. अरसनारा गोदाम, जिला दुर्ग से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
4. श्री शुभम रजक, आबकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
5. श्री प्रकाश सिंह, आबकारी मुख्य कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
6. श्री मूलचंद कौशिक, आबकारी मुख्य कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-मुंगेली से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
7. श्री सुधीर मिश्रा, आबकारी मुख्य कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
8. श्री नेल्सन लवेट, आबकारी मुख्य कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-रायगढ़ से कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता में 2 बड़ी नियुक्तियां – Bilaspur Sambhagiya Udandasta Transfer
1. श्री व्ही. विक्रम आनंद – कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-बेमेतरा से कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, संभाग-बिलासपुर
2. श्री राजकुमार कुर्रे – कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-राजनांदगांव से कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता संभाग-बिलासपुर
इस प्रकार कुल 20 अधिकारियों का बिलासपुर जिले से सीधा संबंध है। उम्मीद है नए अधिकारियों के आने से बिलासपुर जिले में आबकारी राजस्व में और बढ़ोतरी होगी।
छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ की ओर से संदेश
छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ परिवार की ओर से बिलासपुर जिले में अब तक पदस्थ रहे सभी आबकारी अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट, ईमानदार और सराहनीय कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार। आप सभी ने अपने कार्यकाल में जिस निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से कार्य किया, वह प्रशंसनीय है।
साथ ही, बिलासपुर जिले में नव-पदस्थ होने वाले सभी अधिकारियों से छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ यही उम्मीद करता है कि वे भी इसी तरह जनहित में, पारदर्शिता के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हुए बिलासपुर जिले का नाम रोशन करेंगे।




