Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Chhattisgarh NewsDharm-AasthaHammad Bhojali festival in MasturiLocal News

Bilaspur News: Masturi के Mahmand में धूमधाम से मनाया गया Bhojli Utsav

बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम महमंद में पारंपरिक भोजली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, तालाब में किया विसर्जन।

बिलासपुर / मस्तूरी : ग्राम पंचायत महमंद में आस्था और लोकसंस्कृति का महासंगम, धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक भोजली उत्सव

महमंद, मस्तूरी :- सावन की हरियाली और लोक आस्था के प्रतीक पारंपरिक भोजली उत्सव को ग्राम पंचायत महमंद में इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस गांव में भोजली पर्व परंपरा, संस्कृति और भाईचारे का अनूठा संगम बनकर उभरा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महमंद महादेव मंदिर परिसर से हुआ। यहां पूजा-अर्चना के बाद गांव की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर हरी-भरी भोजली सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं भोजली माता के जयकारों और लोकगीतों के साथ नृत्य करती हुई चल रही थीं। यह शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के तालाब तक पहुंची, जहां विधि-विधान से भोजली का विसर्जन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

भोजली यात्रा के दौरान गांव में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत किए गए लोकनृत्यों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। ढोल-मांदर की थाप पर लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, बच्चे, बुजुर्ग सभी उत्सवमय माहौल में शामिल रहे।

परंपरा और भाईचारे का संदेश

भोजली उत्सव की सबसे विशेष परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने एक-दूसरे के कान में भोजली की बाली डालकर मित्रता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही सभी देवी-देवताओं को भोजली अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की गई।

 

उत्कृष्ट भोजली प्रतिभागी सम्मानित

कार्यक्रम में सुंदर एवं आकर्षक भोजली तैयार करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रथम पुरस्कार (₹3100) : प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्री चंद्रप्रकाश सूर्या द्वारा प्रदान किया गया।

द्वितीय पुरस्कार (₹2100) : मंडल महामंत्री श्री जितेंद्र राय एवं मंडल अध्यक्ष श्री रवि वरगाह द्वारा प्रदान किया गया।

तृतीय पुरस्कार (₹1100) : श्री राजेश वैद्य द्वारा प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत महमंद द्वारा भोजली लेकर आई सभी महिलाओं और युवतियों का उत्साहवर्धन करने हेतु उपहार प्रदान किए गए।

गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन रहे उपस्थित

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि वरगाह, सरपंच विकी निर्मलकर, मंडल महामंत्री जितेंद्र राय, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, अशोक साहू, राजेश वैद्य, वेदराम निर्मलकर, सुखसागर रजक, नीरू यादव, सुखनंदन सूर्यवंशी, लखन मानिकपुरी, पंच संजय सूर्यवंशी, माधव साहू, रामा टंडन, अमित रजक, शैलेंद्र तिवारी, छगन साहू, शत्रुघ्न कश्यप, पहलाद रजक, मनहरण निर्मलकर, सितेंद्र माकरे, व्यास नारायण, बजरंग, शिवम, योगेश सूर्यवंशी, चंदू द्वारिका, भुरू निषाद, जितेंद्र रजक, बाबूलाल रजक सहित कीर्तन समिति की समस्त टीम, अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!