Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Arms Act BilaspurBilaspur Crime News TodayBilaspur HatyakandFadkhar JungleSirgitti Murder

Bilaspur Crime News:- बिलासपुर में गैंगवार पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मैट्रिक्स चौक में पुरानी रंजिश के चलते गैंगवार, युवक की चाकू से हत्या। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।

बिलासपुर में गैंगवार से दहला इलाका, पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार रात अपराध की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मैट्रिक्स चौक पर दो गुटों के बीच चल रही पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

मैट्रिक्स चौक बना जंग का मैदान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिरगिट्टी के मैट्रिक्स चौक की है। मैट्रिक्स चौक निवासी दो युवकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात एक पक्ष अपने साथियों के साथ चौक पर खड़ा था, तभी दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच पहले घूरा-घूरी और फिर गाली-गलौज शुरू हुई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और मामला गैंगवार में बदल गया।

ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर मौत

विवाद के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमला इतना घातक था कि युवक खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। साथियों ने घटना की सूचना तुरंत सिरगिट्टी पुलिस को दी।

फदहाखार जंगल में रात भर पड़ा रहा शव

इस हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली भी चर्चा में है। घटनास्थल फदहाखार जंगल से लगा सुनसान इलाका है। रात में अंधेरा होने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो, इसलिए पुलिस ने शव को रात भर वहीं रहने दिया। सोमवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए गए और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया।

मृतक और आरोपी दोनों आदतन बदमाश

जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक और मुख्य आरोपी दोनों ही सिरगिट्टी थाने के लिस्टेड आदतन बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु DSP आकाश चौधरी ने दोनों को हथियार के साथ पकड़कर जेल भेजा था। दोनों हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे और फिर वर्चस्व की लड़ाई में वारदात हो गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है और फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!