Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Baloda BazarBhatapara NewsKarahi BazaarKarhi Bazar NewsRaipur Division NewsTeachers' Day News Karahi Bazaar

Baloda Bazar News: करही बाजार में शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों का सम्मान

बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के करही बाजार स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया, रायपुर संभाग की बड़ी खबर।

बलौदा बाजार-भाटापारा जिले से बड़ी खबर: करही बाजार स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ सम्मान

रायपुर संभाग / बलौदा बाजार-भाटापारा / करही बाजार | 06 सितंबर 2026 बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के करही बाजार स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने गुरुओं को सम्मान दिया और एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

मां सरस्वती पूजा और डॉ. राधाकृष्णन को नमन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री बसंत देवांगन जी ने की। कार्यक्रम को ग्राम सरपंच अरुण कमल निषाद जी ने संपूर्ण किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य श्री ईश्वर देवदास जी मौजूद रहे।

शिक्षकों का भव्य सम्मान, अतिथियों का स्वागत

स्कूल परिसर में सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन

छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने नृत्य, गीत और भाषण के माध्यम से शिक्षकों के महत्व को बताया।

अध्यक्ष और सरपंच का प्रेरणादायक उद्बोधन

अपने उद्बोधन में बसंत देवांगन जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सरपंच अरुण कमल निषाद जी ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ईश्वर देवदास जी ने कहा कि बच्चे अपने शिक्षकों, माता-पिता, ग्राम और देश का नाम रोशन करें।

इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, समस्त शिक्षकगण, पालकगण और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!