Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Deputy Chief Minister Bhupesh Baghel Breaking NewsDistrict Bilaspur Chhattisgarh Breaking NewsGram Panchayat Mohbhatta Breaking Newsis coming to worship the Lord.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल बिलासपुर दौरा, बिल्हा के मोहभट्ठा में शिव मंदिर में करेंगे विशेष रुद्राभिषेक

रायपुर में आदिवासी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक के बाद पहुंचेंगे न्यायधानी, भक्तिभाव और संगठन दोनों पर रहेगा फोकस

बिलासपुर / रायपुर, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता माननीय श्री भूपेश बघेल जी बुधवार, 26 अगस्त को एक दिवसीय सघन दौरे पर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, ई-1 सिविल लाईन, रायपुर से उनके निज सचिव द्वारा जारी  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनके दौरे को लेकर रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा और बिलासपुर जिले के प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 11:00 बजे अपने भिलाई निवास से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:40 बजे उनका राजीव भवन, रायपुर में आगमन होगा।

रायपुर में उनका पहला प्रमुख कार्यक्रम संगठनात्मक है। वे 11:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक राजीव भवन में आदिवासी कांग्रेस के राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय नवगठित कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में आदिवासी समाज के सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर बड़ी रणनीति पर चर्चा होगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक के तुरंत बाद श्री बघेल न्यायधानी बिलासपुर की ओर रवाना होंगे। दोपहर 02:50 बजे वे बिलासपुर जिले की बिल्हा तहसील के ग्राम-मोहभट्ठा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 02:50 से 03:30 बजे तक विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

भूपेश बघेल जी की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था सर्वविदित है और सावन के इस पावन अवसर पर उनके इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। ग्राम मोहभट्ठा में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पूजा कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 03:30 बजे वे ग्राम मोहभट्ठा से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 06:00 बजे भिलाई निवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त हैं और उनके साथ सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव, गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक सहित रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!