CG Police Transfer Big Breaking: छत्तीसगढ़ में DGP अरुण देव गौतम का बड़ा एक्शन, 26 इंस्पेक्टर-आरक्षक का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
CG Police Transfer News: छत्तीसगढ़ पुलिस में दशहरा से पहले बड़ी सर्जरी। DGP अरुण देव गौतम ने 1 अक्टूबर को 6 आदेश जारी कर 26 अफसरों का तबादला किया। सुधांशु बघेल का जशपुर ट्रांसफर कैंसिल।

CG Police Transfer Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में दशहरा से पहले बड़ी सर्जरी, DGP अरुण देव गौतम ने एक साथ जारी किए 6 तबादला आदेश, इंस्पेक्टर से आरक्षक तक 26 अफसरों की लिस्ट जारी

रायपुर :- छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दशहरा से ठीक पहले पुलिस मुख्यालय सेक्टर-19 नवा रायपुर अटल नगर से DGP अरुण देव गौतम ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद 1 अक्टूबर 2026 को एक साथ 6 अलग-अलग ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं।
इन 6 आदेशों में टोटल 26 अफसरों का नाम है। इसमें सबसे ज्यादा 15 इंस्पेक्टरों का बल्क ट्रांसफर है, 5 अफसरों को साइबर क्राइम रोकने के लिए S4C में भेजा गया है, 2 अफसरों का खुद के खर्च पर ट्रांसफर, 1 आरक्षक की सीनियोरिटी सुधारते हुए वापसी और 2 बड़े फैसले ट्रांसफर निरस्त और यथावत को लेकर हैं।
15 इंस्पेक्टरों का बल्क ट्रांसफर, नक्सल से मैदान और मैदान से नक्सल भेजे गए
सबसे बड़ा आदेश क्रमांक 3984/2026 है। इसमें 14 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने साफ रोटेशन पॉलिसी अपनाई है। नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में लंबे समय से जमे अफसरों को मैदानी जिलों में लाया गया है और मैदानी जिलों के अफसरों को नक्सल जिलों में भेजा गया है।
लिस्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मिश्रा को महासमुंद से मानव अधिकार आयोग रायपुर, बृजेश सिन्हा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सूरजपुर, अनिल शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायगढ़, सनीप कुमार रात्रे को GPM से बिलासपुर, समीर शर्मा को सुकमा से विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर, रजनीश कौशिक को बीजापुर से जीआरपी रायपुर, आनंद शुक्ला को बीजापुर से कांकेर, यमुनेश्वर जोशी को नारायणपुर से बस्तर, शिवेंद्र कुमार राजपूत को नारायणपुर से कांकेर भेजा गया है। वहीं कपिल देव पांडेय को सामान्य शाखा पु.मु. से बेमेतरा, योगेश वर्मा को विशेष शाखा से बीजापुर, आशीष कुमार गौतम को विशेष शाखा से बीजापुर, देवेंद्र कुमार को विशेष शाखा से दंतेवाड़ा, विष्णु प्रताप सिंह चौहान को मानव अधिकार आयोग से महासमुंद और उप निरीक्षक वीरेंद्र मनहर को राजनांदगांव से अअवि पु.मु. रायपुर पदस्थ किया गया है।
S4C में 5 अफसरों की स्पेशल पोस्टिंग, साइबर ठगों पर होगी कार्रवाई
दूसरा बड़ा आदेश क्रमांक 3985/2026 S4C को लेकर है। बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए DGP ने S4C पुलिस मुख्यालय रायपुर में नई टीम बनाई है। इसमें विमलेश दुबे को बीजापुर से S4C, रूपेन्द्र देवांगन को अअवि पु.मु. से S4C, राजश्री मौर्य को रायपुर नगरीय से S4C, सत्यम साहू को कोरबा से S4C और अवर निरीक्षक हृदय शंकर पटेल को SIE रायपुर से S4C में पदस्थ किया गया है।
खुद के खर्च पर 2 अफसरों का ट्रांसफर
आदेश क्रमांक 3986/2026 में 2 अफसरों का स्वयं के व्यय पर ट्रांसफर किया गया है। इसमें राजकुमार बोरझा को जीआरपी रायपुर से पीटीएस राजनांदगांव और गौकरण वर्मा को बेमेतरा से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भेजा गया है।
सुधांशु बघेल को बड़ी राहत, जशपुर ट्रांसफर निरस्त
आदेश क्रमांक 3989/2026 में इंस्पेक्टर सुधांशु बघेल को बड़ी राहत मिली है। 20 अगस्त 2026 को उनका रायपुर नगरीय से जशपुर ट्रांसफर किया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। वे अब रायपुर में ही यथावत रहेंगे।
हाईकोर्ट के बाद भी नहीं रुका ट्रांसफर, बाल सिंह साहू को जाना होगा सूरजपुर
आदेश क्रमांक 3980/2026 में इंस्पेक्टर बाल सिंह साहू उर्फ ढाल सिंह साहू का ट्रांसफर यथावत रखा गया है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका WPS 6557/2026 दायर कर 5 जून 2025 की ट्रांसफर पॉलिसी का हवाला देते हुए पति-पत्नी को एक साथ रखने की मांग की थी। इस पर स्थापना बोर्ड ने 1 अक्टूबर को साफ कहा कि 5 जून 2025 की सामान्य ट्रांसफर पॉलिसी गृह पुलिस विभाग पर लागू नहीं होती है, इसलिए उनका अभ्यावेदन खारिज किया जाता है और राजनांदगांव से सूरजपुर ट्रांसफर यथावत रहेगा।
आरक्षक को सीनियोरिटी में राहत और संग्राम सिंह की पोस्टिंग बदली
आदेश क्रमांक 3982/2026 में आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह को राहत मिली है। 6 नवंबर 2024 को उनका रायपुर से जांजगीर-चांपा ट्रांसफर हुआ था जिससे सीनियोरिटी प्रभावित हो रही थी, जिसे निरस्त कर वापस मूल इकाई रायपुर भेजा गया है।
आदेश क्रमांक 3983/2026 में निरीक्षक संग्राम सिंह का संशोधन किया गया है। पहले उन्हें राजनांदगांव से एमसीबी-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया था, अब संशोधित कर राजनांदगांव से कबीरधाम पदस्थ किया गया है।
आदेशों की कपी
