Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur Crime NewsBilaspur Excise Department Breaking NewsBilaspur Hirri Police Station Breaking NewsBilaspur Police ActionMungeli

Chhattisgarh Crime News:-मुंगेली की सरगांव शराब भट्टी बनी कोचियों का गढ़, हिर्री पुलिस ने बिछाया जाल – 100 पाव देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली के सरगांव शराब भट्टी से अवैध शराब की तस्करी का बड़ा खुलासा। बिलासपुर-मुंगेली बॉर्डर का फायदा उठाकर बोरी भर शराब खपाई जा रही थी। हिर्री पुलिस ने कौशिक ढाबा के पास 100 पाव देशी शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया।

मुंगेली की सरगांव शराब भट्टी बनी कोचियों का गढ़, हिर्री पुलिस ने बिछाया जाल – 100 पाव देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर-मुंगेली बॉर्डर पर अवैध शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़

बिलासपुर/मुंगेली :- मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाली सरगांव देशी शराब भट्टी इन दिनों वैध बिक्री कम और अवैध कारोबार का बड़ा अड्डा ज्यादा बन गई है। आसपास बिलासपुर सहित अन्य जिले लगने का फायदा उठाकर यहां से बड़े पैमाने पर अवैध शराब खपाई जा रही है। इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब बिलासपुर जिले की हिर्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगांव भट्टी से शराब लाकर खपाने जा रहे दो युवकों को 100 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कौशिक ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

कैसे पकड़े गए आरोपी – कौशिक ढाबा के पास घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 सितंबर 2026 को हिर्री पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि सरगांव भट्टी से मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में देशी शराब भरकर दो युवक भोजपुरी टोल प्लाजा की तरफ आ रहे हैं और बिलासपुर जिले में खपाने वाले हैं।

सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए हिर्री पुलिस की टीम ने ग्राम भोजपुरी स्थित कौशिक ढाबा के सामने घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद मुखबिर के बताए नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखी, जिसे रोककर चेक किया गया।

पुलिस ने मौके से केदार साहू उम्र 25 वर्ष और राजेंद्र साहू उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी सरगांव, जिला मुंगेली को पकड़ा। उनके कब्जे से 100 पाव देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 18 लीटर, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 हजार रुपये है और परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 7829 जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

सरगांव भट्टी पर लगे गंभीर आरोप – बोरी भरकर बांटी जा रही शराब

भट्टी से बोरी भरकर शराब देने का गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि सरगांव भट्टी से अवैध शराब पकड़ाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बिलासपुर जिले के ज्यादातर कोचिये ज्यादा मात्रा में शराब यहीं से उठाते हैं। आरोप है कि भट्टी के सेल्समैन और मैनेजर की सेटिंग से कुछ चंद रुपयों के लालच में बोरी भर-भर कर शराब सीधे भट्टी से ही दे दी जाती है।

नियमों के अनुसार एक व्यक्ति को एक-दो पाव ही शराब दी जा सकती है, लेकिन यहां पेटी और बोरी के हिसाब से शराब दी जा रही है, और गांव-गांव में अवैध शराब आसानी से पहुंच रही है।

थाने के सामने से निकल रहा अवैध कारोबार, फिर भी आबकारी विभाग / पुलिस विभाग मौन

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस सरगांव शराब भट्टी से यह अवैध कारोबार चल रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर सरगांव थाना भी स्थित है। इसके बावजूद कोचिये आसानी से वहां से शराब लेकर निकल जाते हैं। आखिर बिना मिलीभगत के थाने के सामने से यह अवैध धंधा कैसे फल-फूल रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे गोरखधंधे की शिकायत कई बार आबकारी सर्किल अधिकारी से भी की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से कोचियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह पूरा कारोबार भट्टी मैनेजर, सेल्समैन से लेकर आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहा है और सब कुछ उनकी जानकारी में हो रहा है।

ग्रामीणों की मांग – 4 दिन का CCTV फुटेज चेक हो तो खुलेगी पोल

4 दिन का CCTV फुटेज ही खोलेगा सारी पोल

अब क्षेत्र के लोगों ने मांग उठाई है कि यदि जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सिर्फ 4 रोज का सीसीटीवी फुटेज ही चेक कर लिया जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि भट्टी से किस तरह नियमों को ताक पर रखकर अवैध शराब बांटी जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ हिर्री थाना प्रभारी की जनता से अपील

हिर्री थाना प्रभारी का आम जनता के नाम संदेश

इस बड़ी कार्रवाई के बाद हिर्री थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है 

“अवैध शराब का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और परिवार उजड़ रहे हैं। हिर्री पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

मेरी सभी ग्रामवासियों और आम नागरिकों से अपील है कि यदि आपके गांव, मोहल्ले या आसपास कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता है, भंडारण करता है या परिवहन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत हिर्री थाने में दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!