Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur News > Kota News Tags: Damanpur Sher HamlaChhattisgarh > Bilaspur > KotaForest & Wildlife News

BREAKING: बिलासपुर के कोटा में शेर का आतंक! दमनपुर में सुबह 6 बजे किसान पर जानलेवा हमला

बिलासपुर ब्रेकिंग: थाना कोटा के ग्राम दमनपुर में शेर का हमला। शिवतराई जंगल में खाद डालने गए 42 वर्षीय संजू मरकाम घायल। गाजर पहाड़ में रात भर दहाड़ा शेर।

छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ :-ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टर लाला गुप्ता कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर ब्रेकिंग न्यूज़: थाना कोटा के दमनपुर में शेर का कहर, खेत में खाद डालने गए किसान पर हमला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आ रही है। थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम दमनपुर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे शेर ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे दमनपुर गांव में दहशत का माहौल है।

कौन है घायल किसान?

घायल किसान का नाम संजू मरकाम पिता महादेव मरकाम, उम्र 42 वर्ष, निवासी दमनपुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर बताया जा रहा है। संजू आज सुबह अपने खेत में खाद खींचने के लिए शिवतराई जंगल की ओर गया था।

कैसे हुआ शेर का हमला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान का खेत शिवतराई जंगल से सटा हुआ है। सुबह 6 बजे खेत में काम करते समय जंगल से निकले शेर ने अचानक हमला कर दिया। शेर ने किसान के दाएं हाथ और दाएं पैर में दांत और पंजे से गहरा वार किया। हमले में लैसरेटेड इंजरी और मांस नोचने जैसी चोट आई है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर शेर वापस जंगल में भाग गया।

गाजर पहाड़ में रात भर दहाड़ रहा था शेर – बड़ी लापरवाही

ग्रामीणों ने बताया कि गाजर पहाड़ में शेर पूरी रात भर दहाड़ रहा था और आवाज दे रहा था। ग्रामीणों ने रात में ही इसकी आहट सुनी थी, लेकिन सुबह होते ही उसने किसान पर हमला कर दिया।

इलाज कहां चल रहा है? वर्तमान स्थिति क्या है?

घटना की सूचना पर वन विभाग फॉरेस्ट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट विभाग की टीम घायल संजू मरकाम को अपने साथ लेकर जन स्वास्थ्य अस्पताल लेकर गई है। बीएमओ साहब ने बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन पैर और हाथ में गहरे जख्म हैं। फिलहाल उसका इलाज जन स्वास्थ्य अस्पताल में जारी है और स्थिति खतरे से बाहर है।

वन विभाग की सख्त अपील – जंगल की ओर न जाएं

वन विभाग और थाना कोटा पुलिस ने गांव की जनता से अनुरोध किया है कि कोई भी जंगल की ओर न जाए। विशेषकर सुबह-शाम अकेले खेत में न जाएं। विभाग ने शिवतराई और गाजर पहाड़ क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!