Agriculture News BilaspurBilaspur Breaking NewsBilaspur Chhattisgarh BreakingBilaspur Collector Sanjay Agarwal Breaking News

Breaking News: बिलासपुर में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, 154 केंद्र तैयार

बिलासपुर जिले में धान खरीदी 2026-27 की तैयारियां पूरी। 154 केंद्र तैयार, 1.36 लाख किसानों का पंजीयन और पहले दिन 151 टोकन जारी।

छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ बिलासपुर जिला, छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026-27

15 नवंबर से बिलासपुर में धान खरीदी का महाअभियान शुरू, 154 उपार्जन केंद्र तैयार; 1.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 151 टोकन जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से होने जा रहा है। किसानों की मेहनत की उपज खरीदने के लिए बिलासपुर जिले के सभी 154 धान उपार्जन केंद्र तैयार कर लिए गए हैं। जिले में लगभग 1 लाख 36 हजार किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। करीब दो माह तक चलने वाले इस महाअभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कलेक्टर और एसएसपी ने सेंदरी केंद्र का किया निरीक्षण

धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सेंदरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण और ऑनलाइन खरीदी व्यवस्था सहित किसानों की सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, सभी 154 केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने भी तैयारियां पूर्ण होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

पहले दिन 95 केंद्रों में 151 टोकन, 504.18 मीट्रिक टन धान की आवक प्रस्तावित

प्रशासन से प्राप्त 14 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, 15 नवंबर को धान विक्रय के लिए जिले के 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 151 टोकन जारी किए गए हैं।

* समितियों के माध्यम से 62 टोकन जारी।

* मोबाइल एप के माध्यम से 89 टोकन जारी।

* कुल प्रस्तावित धान आवक 504.18 मीट्रिक टन।

* समितियों के टोकन से 159.38 मीट्रिक टन धान।

* मोबाइल एप के टोकन से 344.80 मीट्रिक टन धान।

टोकन के अनुसार ही केंद्र पहुंचें किसान

धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन अथवा ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करना होगा। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर ही संबंधित उपार्जन केंद्र पहुंचें। धान विक्रय के दौरान आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा। खरीदी और तौल के समय आधार सत्यापन भी किया जाएगा।

 पारदर्शी खरीदी पर प्रशासन का जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने किसानों को सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है। अब 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियों की वास्तविक परीक्षा भी शुरू होगी। किसानों को उम्मीद है कि इस बार धान बेचने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ जनता की आवाज न्यूज़ बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!