Bilaspur Tehsildar Transfer List 2026: कलेक्टर ने 18 अधिकारियों का किया तबादला, बिल्हा तहसीलदार राजेन्द्र भारत रतनपुर भेजे गए
बिलासपुर कलेक्टर ने 08 अक्टूबर 2026 को आदेश क्रमांक 4936/वित्त-1/2026 जारी कर 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया। बिल्हा तहसीलदार राजेन्द्र भारत को रतनपुर भेजा गया। देखें पूरी लिस्ट।


बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी हुई है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जिले में पदस्थ 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा क्रमांक 4936/वित्त-1/2026, बिलासपुर दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से तत्काल प्रभावशील रहेगी।
बिल्हा तहसीलदार का रतनपुर तबादला
इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम श्री राजेन्द्र भारत, तहसीलदार का है। लेटर के क्रमांक 4 के अनुसार वर्तमान में तहसीलदार बिल्हा के पद पर पदस्थ श्री राजेन्द्र भारत को अब तहसीलदार रतनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह बिल्हा में श्री राहुल शर्मा, तहसीलदार को लाया गया है, जो वर्तमान में तहसीलदार सकरी थे।
बिलासपुर, मस्तूरी, सीपत और बोदरी में बदलाव
श्री प्रकाश चन्द्र साहू, तहसीलदार को तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार मस्तूरी, श्री आकाश गुप्ता, तहसीलदार को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार बिलासपुर, श्रीमती प्रकृति ध्रुव, तहसीलदार को अति. तहसीलदार बिलासपुर से अति. तहसीलदार सीपत, श्री लखेश्वर प्रसाद किरण, तहसीलदार को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार बोदरी और श्री संदीप साय, तहसीलदार को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार सीपत बनाया गया है।
सकरी, बेलगहना और रतनपुर में नई पोस्टिंग
श्री सोनू अग्रवाल, तहसीलदार जो तहसीलदार रतनपुर एवं अति. प्रभार तहसील सीपत में थे, उन्हें तहसीलदार सकरी, श्री विमोर यादव, तहसीलदार जो पदोन्नति पश्चात थे, उन्हें तहसीलदार बेलगहना और श्री पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर जो तहसीलदार बेलगहना थे, उन्हें अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर बनाया गया है।
नायब तहसीलदारों की पूरी लिस्ट
सुश्री शुमांगी गुप्ता, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार मस्तूरी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, श्री अनिरुद्ध तिवारी, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार तखतपुर से नायब तहसीलदार बिलासपुर, श्री अप्रतिम पाण्डेय, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर जो नायब तहसीलदार कोटा थे, उन्हें नायब तहसीलदार बिलासपुर, श्री राहुल साहू, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार तखतपुर, श्री टोपलाल सिदार, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार सकरी से नायब तहसीलदार बेलगहना और श्री अंकित राजपूत, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार रतनपुर से नायब तहसीलदार सकरी बनाया गया है।
नजूल और प्रोटोकॉल शाखा में पदस्थापना
स्थानांतरण पर उपस्थित श्रीमती श्वेता यादव, तहसीलदार को अतिरिक्त तहसीलदार उप तहसील सकरी और श्रीमति जयश्री राजन पथे, तहसीलदार को तहसीलदार नजूल एवं प्रोटोकाल शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।




