Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Bilaspur NewsKhuntaghatNews TodayRatanpur Police

Khuntaghat Bilaspur News: खूंटाघाट वेस्ट वियर में सेल्फी ले रहे लोगों को पुलिस ने कराई उठक-बैठक

बिलासपुर के खूंटाघाट वेस्ट वियर में तेज बहाव के बीच सेल्फी-रील बना रहे पर्यटकों पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। गेट लांघकर गए लोगों को कराई उठक-बैठक।

बारिश में वेस्ट वियर के खतरनाक बहाव को नजरअंदाज कर गेट लांघकर अंदर घुसे थे पर्यटक, परिवार और बच्चों के साथ भी पहुंच गए थे खतरे के मुहाने पर

बिलासपुर। बारिश के मौसम में जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खूंटाघाट डेम के वेस्ट वियर क्षेत्र में सुरक्षा गेट पर ताला लगाकर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। वेस्ट वियर में पानी का तेज बहाव और गहरे पानी के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया था ताकि कोई अनहोनी न हो।

लेकिन दिनांक 16.08.2026 को सामने आई तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया। कुछ लापरवाह पर्यटक प्रतिबंधित गेट को लांघकर दूसरी तरफ पहुंच गए और तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी और वीडियो-रील बनाते हुए दिखाई दिए। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग अपने परिवार, छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ भी इस खतरनाक स्थान पर पहुंच गए, अपनी और अपनों की जान को सीधे जोखिम में डाल दिया।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेट लांघकर अंदर पहुंचे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई और मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट समझाइश दी कि गहरे पानी में न जाएं, तेज बहाव के करीब न पहुंचें और महज रील व सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

पुलिस ने यह भी समझाइश दी कि बारिश के मौसम में नदी-नालों, डेम और वेस्ट वियर के आसपास जाना बेहद खतरनाक है और सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को किसी भी हाल में पार न करें।

पुलिस द्वारा लगातार नदी-नालों, डेम और वेस्ट वियर पर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की अपील – जनहित में जारी

“सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है।”

रतनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम एवं वेस्ट वियर से दूरी बनाए रखें। तेज बहाव और गहरे पानी वाले स्थानों पर बिल्कुल न जाएं और अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

यह खबर जनहित के लिए है, इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई भी अपनी जान जोखिम में न डाले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!