Mungeli News: Sendri में किराना दुकान में अवैध शराब, नाबालिग से बिक्री
मुंगेली के पथरिया के सेंदरी में मीडिया ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा। किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री, नाबालिगों से बिक्री कराने का मामला।

Mungeli News Today: पथरिया के सेंदरी में मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री, नाबालिगों से बिकवाने का मामला आया सामने

मुंगेली, छत्तीसगढ़ | 29 अगस्त 2026 | ग्राउंड रिपोर्ट मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में मीडिया टीम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्राउंड रिपोर्ट ली है। ग्राउंड रिपोर्ट में जो तस्वीर सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। यहां एक किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का गोरखधंधा संचालित होते पाया गया।

मीडिया की पड़ताल में सामने आया कि दुकान संचालक नारायण प्रसाद की दुकान पर किराने के सामान के साथ-साथ अलग-अलग ब्रांड की शराब भी उपलब्ध कराई जा रही है। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर दो नाबालिग बच्चे शराब की बिक्री करते हुए देखे गए, जिनसे जुड़ी जानकारी ग्रामीणों ने मीडिया को दी और मीडिया ने स्वयं इसका सत्यापन किया।
ग्राउंड जीरो से मीडिया की पड़ताल में क्या मिला

1. किराना दुकान के अंदर शराब का स्टॉक:
मीडिया टीम जब ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची, तो वहां शराब आसानी से उपलब्ध होने की बात सामने आई। दुकान के अंदर रखे स्टॉक और बिक्री के तरीके ने साफ कर दिया कि यह केवल किराना दुकान नहीं है।
2. नाबालिगों से बिक्री:
ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान दो नाबालिग बच्चे दुकान पर शराब देते हुए पाए गए। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि पिछले कई दिनों से इन्हीं बच्चों से बिक्री कराई जा रही है।
3. पहले भी हो चुकी है कार्रवाई:
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी और स्थानीय रिकॉर्ड के अनुसार, इस दुकान पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दोबारा धंधा शुरू होना कई सवाल खड़े करता है।
आबकारी सर्किल अधिकारी की भूमिका पर उठे सवाल, फोन भी नहीं उठाया
ग्राउंड रिपोर्ट के बाद जब मीडिया ने इस पूरे गोरखधंधे को लेकर आबकारी सर्किल अधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास किया, तो कई बार फोन के द्वारा सूचित करने के लिए कॉल किया गया। इसके बावजूद आबकारी सर्किल अधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
लगातार फोन न उठाए जाने और पूर्व में कार्रवाई के बाद भी अवैध बिक्री का दोबारा शुरू हो जाना, इस पूरे मामले में विभागीय लापरवाही और संभावित संरक्षण के आरोपों को हवा दे रहा है। मीडिया ने निष्पक्षता के लिए अधिकारी का पक्ष जानने का पूरा प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अधिकारी का पक्ष आने पर उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
क्या पूरे मुंगेली जिले में सक्रिय है अवैध नेटवर्क?
मीडिया की पड़ताल में स्थानीय सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सेंदरी अकेला मामला नहीं है। प्रायः मुंगेली जिले के पथरिया, मुंगेली, लोरमी, जरहागांव सरगांव सहित कई क्षेत्रों में किराना दुकान, पान ठेला, चाय ठेला और ढाबों की आड़ में अवैध शराब बिक्री की जानकारी लगातार सामने आ रही है।
प्रशासन से मांग
ग्राउंड रिपोर्ट सामने आने के बाद अब पथरिया पुलिस, आबकारी विभाग और मुंगेली जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। मांग की जा रही है कि :
• सेंदरी मामले में तत्काल FIR दर्ज कर नाबालिगों को मुक्त कराया जाए
• दुकान संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई हो
• जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए
• आबकारी सर्किल अधिकारी के कार्यकाल की समीक्षा हो



