Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Korba crime news todayKorba Latest NewsKotwali Police Station KorbaMother-in-law and daughter-in-law dispute in Korba

Korba Suicide News: कोरबा में सास ने लगाई फांसी, मौत से पहले VIDEO भेज बहू को ठहराया जिम्मेदार

Korba Suicide News: बेइज्जत होकर नहीं जी सकती... फांसी से पहले सास ने बहनों को भेजा रोता हुआ VIDEO, दीवार पर लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार बहू पूर्णिमा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 40 साल की लक्ष्मी मानिकपुरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत से पहले बहनों को वीडियो भेजा और दीवार पर सुसाइड नोट लिख बहू पूर्णिमा को जिम्मेदार बताया।

कोरबा, छत्तीसगढ़ :- कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणबंध से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी मानिकपुरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं है, बल्कि मरने से पहले महिला ने जो किया, उसने पुलिस जांच की दिशा ही बदल दी है।

मरने से पहले बहनों को भेजा 1 मिनट 3 सेकंड का सुसाइड वीडियो

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी ने फंदे पर झूलने से ठीक पहले अपना मोबाइल उठाया, अपना वीडियो बनाया और अपनी सगी बहनों को भेज दिया। 

वीडियो में वह फूट-फूटकर रोती हुई कह रही है – “मैं बेइज्जत होकर नहीं जी सकती… मेरी मौत के लिए मेरी बहू जिम्मेदार है।” यह वीडियो अब पुलिस के पास अहम सबूत के तौर पर है।

कमरे की दीवार बनी सुसाइड नोट – हाथ से लिखा- पूर्णिमा मेरी मौत का कारण

जब कोतवाली पुलिस को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची तो कमरे की तलाशी के दौरान दीवार पर हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला। 

दीवार पर लिखा था:

“पूर्णिमा और उसकी मायके वाले मेरी मौत का कारण हैं। मेरे पति का कोई हाथ नहीं है। मेरे बच्चों को मेरे पति के हाथ सौंप कर जा रही हूं।”

मृतिका ने अपनी बहू पूर्णिमा महंत को अपनी मौत का सीधा जिम्मेदार ठहराया है।

दूसरी शादी के बाद से घर में चल रहा था महाभारत

अब जानिए पूरा बैकग्राउंड क्या है।

मृतिका लक्ष्मी मानिकपुरी का मायका कोरबा के आरामशीन पारा बस्ती में है। कोरोना काल में उसके पहले पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसके 2 बेटे हैं।

इसके बाद 13 जून 2025 को लक्ष्मी ने कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी, जो ठेकेदारी का काम करते हैं। कार्तिक की भी पहली पत्नी से 2 बेटे हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

शादी के बाद से ही घर में सास लक्ष्मी और बहू पूर्णिमा महंत के बीच रोज झगड़ा होता था। पूर्णिमा का पति संजय दास (कार्तिक दास का बेटा) एक निजी कंपनी में काम करता है और उसका 3 साल का एक बेटा भी है।

परिजनों का कहना है कि 27 अगस्त को घटना से कुछ घंटे पहले भी घर में पति, सौतेले बेटे और बहू के बीच भयंकर कहासुनी हुई थी, जिसका एक और वीडियो भी सामने आया है।

पति और सौतेले बेटे से झगड़े का दूसरा वीडियो भी वायरल

दूसरे वीडियो में लक्ष्मी अपने बच्चों को कमरे से बाहर जाने को कह रही है और सुसाइड की धमकी दे रही है। तभी उसका बड़ा बेटा समझाते हुए कह रहा है – “हम लोग हैं न मम्मी, ऐसा क्यों कर रही हो, ठंडे दिमाग से काम लो।” छोटा बेटा रोते हुए मां को मनाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों के अनुसार इसी विवाद से दुखी होकर लक्ष्मी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस जांच में क्या हुआ? CSP ने क्या कहा?

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।

सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि,

“पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दीवार पर जो लिखावट मिली है उसकी पुष्टि के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। साथ ही घटना से जुड़े दोनों वीडियो और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।”

पुलिस अब आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!