Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Illegal marijuana smuggling newsRaipur NewsRaipurRaipurCrime

Raipur Crime News: चंगोरा भाठा में नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 54 किलो गांजा जब्त

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा में नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 54 किलो गांजा बरामद। महिला-पुरुष तस्कर फरार, NDPS में केस दर्ज।

रायपुर में 54 किलो गांजे के साथ स्कॉर्पियो जब्त, नाली में फंसी गाड़ी छोड़कर महिला-पुरुष फरार

रायपुर राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। डी.डी. नगर थाना क्षेत्र से नशा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत 10 से 12 लाख रुपये आंकी जा रही है।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नाली में फंसी, फिर खुला राज

घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चंगोरा भाठा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आ रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे बनी गहरी नाली में जा फंसी। 

गाड़ी छोड़कर भागे महिला-पुरुष तस्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। गाड़ी के नाली में फंसते ही दोनों घबरा गए और वाहन को लावारिस हालत में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। काफी देर तक नाली में फंसी गाड़ी देखकर लोगों को शक हुआ।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

संदिग्ध हालत में फंसी स्कॉर्पियो के अंदर झांकने पर बड़ी-बड़ी बोरियां और 2 ट्रॉली बैग भरे दिखे, जिनसे तेज दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी की आशंका पर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और डी.डी. नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

गवाहों के सामने खुली बोरियां तो निकला 54 किलो गांजा

सूचना मिलते ही डी.डी. नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को स्वतंत्र गवाह बनाया और विधिवत स्कॉर्पियो की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पिछली सीट और डिक्की में रखी 4 बड़ी बोरियों और 2 ट्रॉली बैग में गांजा खचाखच भरा मिला। तौल करने पर कुल वजन 54 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो दोनों को जब्त कर लिया।

NDPS एक्ट में केस दर्ज, 10 साल तक की सजा

पुलिस ने अज्ञात महिला-पुरुष आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20-ख के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस धारा में 10 साल तक की कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

ओडिशा कनेक्शन की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह गांजा ओडिशा या महासमुंद-सरायपाली रूट से रायपुर लाया जा रहा था और राजधानी में खपाने की तैयारी थी। फरार तस्कर अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब स्कॉर्पियो के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी निकाल रही है। साथ ही इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!