बिलासपुर-पेंड्रा एनएच-45 सड़क में कीचड़, बसें जेसीबी से निकलीं, 20 अगस्त को लालपुर में महाप्रदर्शन
बिलासपुर से पेंड्रा जाने वाली एनएच-45 सड़क बारिश में तालाब बनी, केंदा-रतनपुर-चपोरा में बसें कीचड़ में फंसी, जेसीबी-क्रेन से निकाला गया, 20 अगस्त को लालपुर में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन।

बिलासपुर / कोटा / गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-45 की हालत ने विकास के सभी दावों की पोल खोल दी है। यह वही मार्ग है जो पेंड्रा को बिलासपुर से जोड़ता है।

एक तरफ मंच से बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि हमने सड़क बनाने में स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है, देश की सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी। वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत आपके द्वारा भेजे गए वीडियो और तस्वीरों में कैद है।
जमीनी हकीकत के चार बड़े सबूत
पहला सबूत – ड्रोन वीडियो ने खोली आँखें:
वायरल वीडियो में बिलासपुर से पेंड्रा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-45 का कई किलोमीटर लंबा हिस्सा कीचड़ और पानी के समंदर में बदला हुआ दिख रहा है। बड़े-बड़े ट्रक, कार, ऑटो सब इस दलदल में फंसे हुए हैं। बाइक सवार युवक अपनी बाइक को कंधे पर ढोने को मजबूर हैं।
दसरा सबूत – केंदा-रतनपुर के बीच मुसीबत:

केंदा से रतनपुर के बीच चल रहा सड़क निर्माण पूरी तरह मुसीबत बन गया है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही पूरी निर्माणाधीन सड़क कीचड़ और दलदल में बदल जा रही है।
तीसरा सबूत – चपोरा में फँसी लग्जरी बस:

चपोरा के पास पुष्पराज डीलक्स बस गहरे कीचड़ में धंस गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों लंबा जाम लगा रहा। हालत इतनी बिगड़ गई कि यात्री बसों और भारी वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी और बड़ी क्रेन मंगवानी पड़ी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
चौथा सबूत – बारिश में तालाब बन रही है सड़क:

स्थानीय यात्रियों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। बारिश के दौरान पानी निकासी और अस्थायी सड़क को समतल करने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे मुख्य मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है।
रोज सफर करने वालों की जान पर बन आई है मुसीबत
पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर रोजाना हजारों यात्री, बसें, एंबुलेंस और अन्य वाहन चलते हैं। सड़क की इस खराब स्थिति से दुर्घटना और बार-बार जाम लगने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
इसी के खिलाफ 20 अगस्त को लालपुर में होगा महासंग्राम

इसी बदहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है।
दिनांक – 20 अगस्त 2026, दोपहर 2 बजे
स्थान – ग्राम लालपुर, रतनपुर-केवची हाईवे, जिला बिलासपुर
नेतृत्व – कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव

आयोजक – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल और बेलगहना अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य
कांग्रेस का कहना है कि यह सवाल केवल सड़क का नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा और जिंदगी का है।
लालपुर से उठेगी यह हुंकार
करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल सड़क – जवाब दो जिम्मेदार!
स्पेस टेक्नोलॉजी नहीं, मजबूत सड़क चाहिए!
जेसीबी-क्रेन से नहीं, ईमानदारी से सड़क बनाओ!
घटिया निर्माण बंद करो!
(Neeraj Kumar Tiwari (Editor-in-Chief)